जालौन-उरई । ओडीएफ घोषित हो चुके जिले में शौचालय के प्रति जागरूकता करने और स्वच्छता अभियान के लिए सीडीओ अवधेश बहादुर सिंह ने स्वच्छता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस रथ के माध्यम से एक महीने में 60 गांवों में जाकर जिले को खुले में शौच मुक्त बनाने के लिए लोगों को प्रेरित करना है।
दरअसल स्वच्छता अभियान में जालौन जिला बेस लाइन के तहत 2 अक्टूबर को भले ही ओडीएफ घोषित हो चुका है, लेकिन अभी भी ग्रामीण जागरूकता की कमी के चलते खुले में शौच जा रहे हैं, जिससे बीमारियों के फैलने का खतरा बना रहता है। इसके लिए मुख्य विकास अधिकारी ने जिला पंचायत राज विभाग के स्वच्छता रथ एलईडी वीडियो वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। स्वच्छता रथ में 30 दिनों के लिए जिले के अलग-अलग ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर ट्रिगरिंग वीडियो, फिल्मों के शो, नुक्कड़ नाटक, क्विज, एंकरिंग आदि का प्रसारण वीडियो वैन के माध्यम से कर प्रचार-प्रसार किया जाएगा। इसका मुख्य उद्देश्य सामुदायिक स्वच्छता को बढ़ावा देना है। स्वच्छता रथ चयनित ग्रामों में चलाने से पहले संबंधित गांव में मुनादी कराई जाएगी, जिससे ग्राम वासियों को सूचित कर सभी ग्रामीण एकत्र हो सकें इसके बाद ही इस कार्यक्रम को शुरू किया जाएगा। मुख्य विकास अधिकारी अवदेश बहादुर सिंह ने बताया की बेस लाइन सर्वे के तहत दो अक्टूबर को जिला ओडीएफ को घोषित हो गया था, लेकिन अभी भी अधिकतर ग्रामीण खुले में शौच जाते हैं, जिससे कई प्रकार की बीमारियों से वह ग्रसित हो जाते हैं। शौचालय के प्रति जागरूकता लाने के लिए यह स्वच्छता रथ ग्रामीणों तक संदेश पहुंचाने में काफी कारगर होगा. स्वच्छता रथ से प्रचार-प्रसार हेतु इस कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु जिलाधिकारी द्वारा जिला कंसलटेन्ट, जिला स्वच्छ भारत प्रेरक, स्वच्छाग्रही उपस्थित रहे।




Leave a comment