कुठौंद-उरई । थाना कुठौंद के कस्बा कुठौंद में बजाज एजेंसी के बाहर से निकली  ग्यारह हजार केवी की हाईटेंशन लाइट से 22  अक्टूबर सुबह एक अधेड़ झुलस गया था।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मुन्नीलाल पुत्र भवानी शाक्यवार ग्राम सुरावली मेहनत मजदूरी करके अपना व अपने परिवार का पेट पालता था। कुठौंद माधौगढ़ रोड स्थित बजाज एजेंसी के बाहर खड़े शीशम के पेड़  की डाली को छांट रहा था कि तभी पेड़ के ऊपर से निकली  ग्यारह हजार की हाईटेंशन लाइट की चपेट में आने से झुलस गया था आनन-फानन में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया था जहां से उसे जिला अस्पताल उरई के लिए रेफर कर दिया गया था उरई से कानपुर रेफर कर दिया था कानपुर में  5 दिन के इलाज के दौरान आज सुबह मुन्नी लाल पुत्र भवानी शाक्यवार की मृत्यु हो गई शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया पोस्टमार्टम  होने के बाद परिजनो ने शव को थाने के बाहर रख कर जाम लगा दिया लेकिन थानाध्यक्ष दीपक मिश्र ने समझा-बुझाकर जाम हटवा दिया।

 

Leave a comment