← Back

Thank you for your response. ✨

उरई। दीपावली त्यौहार के लिए पूरे जिले में आतिशबाजी की दुकानें सज गयी हैं, जिसको लेकर पुलिस और प्रशासन ने दुकानों का निरीक्षण कर दुकानदारों को मानकों के अनुसार चीजों को पूरा करने के निर्देश दिए।

दीपावली पर्व को धूमधाम से मनाने के लिए बड़ी संख्या में जिले के अलग-अलग स्थानों पर आतिशबाजी की दुकानें सजाईं जा रही है. कोई अप्रिय घटना न हो इसके लिए पुलिस और प्रशासन आतिशबाजी की दुकानों का समय-समय पर निरीक्षण कर रहे है. इसी क्रम में सीओ संतोष कुमार सीएफओ रामराजा यादव और प्रशासन ने मिलकर उरई में लगी आतिशबाजी की दुकानों का निरीक्षण किया। दुकानों का निरीक्षण करते समय दुकानदारों से उनका लाइसेंस देखा गया साथ ही अग्निशन यंत्र की वैलिडिटी चेक की गयी और पानी से भरे ड्रमों को देखा गया. निरीक्षण के दौरान कई दुकानों को मानकों के विपरीत पाया गया तो उन्हें जल्द पूरा करने के निर्देश दिए गए है। सीएफओ रामराजा यादव ने बताया आतिशबाजी की दुकानों के लिए लाइसेंस दिए गये थे. मानकों के तहत दुकानें लगाई जाएंगी. आतिशबाजी की दुकानें आमने-सामने नहीं लगाई जाएंगी साथ ही बगल में लगी दुकान की दूरी 3 मीटर से कम न हो, चादर और टीन का उपयोग किया गया हो. निरीक्षण में कुछ दुकानों में कमी पाई गयी है, जिन्हें पूरा करने के निर्देश दे दिए गये हैं।

 

 

Leave a comment