कालपी-उरई । कालपी कोतवाली क्षेत्र के कदौरा विकास खण्ड के ग्राम लमसर में बीते दिनों अनुसूचित जाति की नाबालिग लडक़ी के साथ गांव के मनचलों द्वारा घर में घुस कर की गई छेड़छाड़ की घटना के बाद पीडि़त पिता की तहरीर पर तीन लोगों के विरुद्ध संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया।
कालपी कोतवाली क्षेत्र के कदौरा विकास खण्ड के ग्राम लमसर में 26 अक्टूबर को शाम साढ़े छह बजे अनुसूचित जाति की 16 वर्षीय नाबालिग लडक़ी के साथ घर में घुसकर की गई छेड़छाड़ की घटना के बाद पीड़ित पिता की तहरीर पर पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए धीरेन्द्र यादव, सोनू यादव,मोनी यादव पुत्रगण अर्जन यादव निवासीगण लमसर कालपी के विरुद्ध धारा 354,452,323,504,506 व 7/8 पास्को एक्ट व 3 (1) द न के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया तथा एक आरोपी भी पुलिस के हत्थे चढ़ गया है तथा शेष आरोपियों की तलाश में तेजी से जुटी है।




Leave a comment