उरई। सदर कोतवाली क्षेत्र के बोहदपुरा गाँव में आईटीआई के पास जंगल में रविवार को एक युवक का शव पेड़ पर लटका मिलने से सनसनी फैल गई । संदेह है कि युवक की हत्या करने के बाद शव को पेड़ पर लटकाया गया है । युवक के शरीर पर चोटों के निशान पाये गए । घटनास्थल से कुछ दूर उसके कपड़े और बैग बरामद किए गए हैं ।
मृतक की पहचान केशेंद्र (20 वर्ष) पुत्र कमलेश निवासी बसीठ थाना नदीगांव के रूप में हुई है जो बोहदपुरा में अपने मामा के यहाँ रह रहा था । खबर पा कर पुलिस मौके पर पहुँच गई और शव कब्जे में ले कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया । घटना का कारण ज्ञात नहीं हो सका है लेकिन जनचर्चा के अनुसार प्रेम प्रसंग के कारण युवक की हत्या की गई है ।




Leave a comment