उरई । बंगरा चौकी क्षेत्र  से प्राप्त जानकारी के अनुसार विगत रात्रि राजकमल कुशवाहा पुत्र सीताराम कुशवाहा ( 45 वर्ष ) ने देखते ही देखते फांसी पर झूल कर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। मृतक के आत्महत्या करने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है लेकिन कयास लगाए जा रहे हैं कि चूंकि मृतक शराब का लती एवं सनकी प्रवृति का था इसी जुंग में उसने आत्मघाती कदम उठा लिया ।

मृतक राजकमल की पत्नी अर्चना के अलावा घर में इसके दो बच्चे अंशु 15 वर्ष एवं प्रिंशु 11 वर्ष हैं ,राजकमल ट्रैक्टर ड्राइवर था तथा कृषि से संबंधित उपकरणों के बारे में अच्छी तकनीकी जानकारी रखता था ।  सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

Leave a comment