कालपी-उरई । मतदाताओं को बढ़ाने को लेकर समाजवादी पार्टी कालपी के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष शिवबालक सिंह यादव ने कालपी सहित विधानसभा क्षेत्र के कई पोलिंग बूथ पर पहुंचकर नये वोटर बढवाये गये।

रविवार की सुबह से ही मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत समाजवादी पार्टी के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष शिव बालक सिंह यादव ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ कालपी नगर के रामगंज,मनीगंज, गणेशगंज,लालगंज,एमएसवी इण्टर कालेज सहित पोलिंग स्टेशन पर पहुंचकर पुराने फोटो को कटवाने व नये वोटर लिस्ट में बढ़ाने के लिए सक्रिय दिखे। इसी प्रकार ग्राम धमना,लमसर, जयरामपुर,जोल्हूपुर मोड़,गुलौली सहित कई ग्रामों का भ्रमण कर नये वोटर बढाये गये।

 

 

Leave a comment