उरई। शिक्षक प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय संयोजक की अध्यक्षता में शिक्षक प्रकोष्ठ जनपद जालौन की बैठक संपन्न हुई जिसमें जनपद के शिक्षक प्रकोष्ठ के सोलह मंडल संयोजकों तथा जिला संयोजकों की घोषणा की गई और उन्हें निर्देशित किया गया कि शिक्षक समस्याओं को लेकर हमेशा आगे रहें तथा उनका निराकरण कराएं।
शिक्षक प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय संयोजक डा. बालमुकुंद एवं जिला संयोजक आशीष मिश्रा की मौजूदगी में शिक्षक प्रकोष्ठ के सोलह मंडल संयोजकों की घोषणा की गई जिसमें कृष्णबिहारी मिश्रा उरई, भगवती शरण गुप्ता एट, राजेश सक्सेना डकोर, मंगल सिंह चौहान जालौन, जितेंद्र कुमार वर्मा जालौन ग्रामीण, धीरेंद्र सिंह राजावत माधौगढ़, नवदीप मिश्रा रामपुरा, डा. सावित्री गुप्ता कोंच, अरविंद विश्वकर्मा कोंच ग्रामीण, जितेंद्र कुमार शर्मा नदीगांव, अनिल त्रिपाठी कालपी, राम निरंजन मिश्रा कदौरा, राजकुमार यादव महेवा, अखिलेश शुक्ला कुठौंद, पूर्णेंद्र दीक्षित इटौरा, अनिल दुबे हरदोई राजा को नियुक्त किया गया।




Leave a comment