उरई । लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती  पर 31 अक्टूबर को सुबह 9 बजे से ओपन दौड़ का आयोजन किया जायेगा । दौड़ की शुरुआत अपर जिलाधिकारी प्रमिल कुमार सिंह इंदिरा स्टेडियम से करेंगे । ढाई किलोमीटर की यह दौड़ कालपी रोड की ओर जायेगी । इसके प्रथम विजेता को 2100 रुपये , द्वितीय को 1100 रुपए और तृतीय स्थान पर रहने वाले प्रतिभागी को 501 रुपये का नकद पारितोषक दिया जायेगा ।

Leave a comment