उरई । कुठौंद पुलिस ने सोमवार को जुए के एक बड़े फड पर छापा मारकर 4 जुआरियों को पकड़ा जिनके पास से नकदी व मोबाइल बरामद किए गए । मौके से 4 मोटर साइकिलें भी जब्त की गयीं ।

उप निरीक्षक गोकुल सिंह ने मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर कुठौंद में अशोक शाक्यवार के खेत पर अचानक दविश डाली जहाँ जुए का फड जमा हुआ था । पुलिस को देख कर खिलाड़ियों में भगदड़ मच गई लेकिन पुलिस ने दौड़ा कर 4 लोगों को पकड़ लिया । आरोपितों के नाम गुड्डू तिवारी , शिवम गुप्ता , प्रताप और रामलला बताये गए हैं । इनके पास से पुलिस ने 5100 रुपये नकद और 4 मोबाइल सेट बरामद किए । मौके पर खड़ी 4 मोटर साइकिलें भी पुलिस ने जब्त कर ली।

Leave a comment