उरई । सदर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत मोहल्ला लहरिया परवा में भूरे पुत्र कुतबुद्दीन ने अपनी पत्नी बबली के साथ रविवार की रात्रि में लाठी डंडों का प्रहार करते हुए गला घोट कर मारने की साजिश रचने का आरोप लगाया । इस दौरान जब मोहल्ले में शोरगुल हो गया तो भूरे ने बबली को कहीं एकांत जगह पर छुपा दिया ।बबली के परिजनों को जब इसकी सूचना मिली तो वे परिजन मौके पर पहुंच गए । इसी दौरान मोहल्ला वासियों ने पुलिस को इसकी सूचना दे दी । कोतवाली पुलिस ने पहुंचकर मौका मुआयना किया तो मौके पर बबली न मिली तो पुलिस ने भूरे को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की लेकिन फिर भी उसका कोई सुराग न मिला । सोमवार को सुबह लगभग 5:00 बजे भूरे के घर के लोग बबली को मायके छोड़ गए । बबली के घर वालों ने उसकी नाजुक हालत देख उसे तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती कराया । भूरे के खिलाफ पुलिस ने अभी भी कोई कार्रवाई नहीं की है जबकि बबली के परिजन कोतवाली में तहरीर दे चुके हैं।




Leave a comment