जालौन-उरई । उपजिलाधिकारी माधौगढ़ के विरोध में नवीन बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने हड़ताल कर धरना प्रदर्शन किया ।

तहसील बार संघ के अध्यक्ष प्रमोद चतुर्वेदी, कमलेश सेंगर, अनिल तिवारी, विनय दीक्षित के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने एक बैठक की तथा माधौगढ़ के साथियों के एस डी एम  विरोधी आंदोलन की हिमायत में एकदिवसीय हड़ताल का फ़ैसला लिया । बैठक में  बोलते हुए अधिवक्ता अनिल तिवारी ने कहा कि उपजिलाधिकारी माधौगढ़ को  अगर नहीं हटाया गया तो अधिवक्ता अनिश्चितकालीन आंदोलन को मजबूर हो जायेगे। वहीं संघ के अध्यक्ष ने बोलते हुए कहा कि उपजिलाधिकारी  माधौगढ़ के गलत व्यवहार के कारण अधिवक्ता परेशान है । ऐसे अधिकारी को रहने का कोई अधिकार नहीं है। । इस मौके पर अधिवक्ता महेश श्रीवास्तव, राजा सिंह, के सी त्रिपाठी, सुरेश सिंह, ओम प्रकाश गुप्ता, लल्लू राम, सुशील त्रिपाठी समेत सभी अधिवक्ता उपस्थित थे।

 

Leave a comment