जालौन-उरई । ग्राम दमा में किसान समाज सेवा समिति की बैठक समिति के संस्थापक यशवर्धन परिहार की अध्यक्षता में की गई जिसमें उन्होंने अपने विचार व्यक्त किए।
समिति के संस्थापक यशवर्धन परिहार ने बोलते हुए कहा कि भाजपा सरकार किसान विरोधी है । इसकी कथनी व करनी में बहुत अंतर है। सरकार राहत के नाम पर किसानों पर आर्थिक बोझ डाल रही जो योजना बनाती है उसका सही ढंग से पालन नहीं करती है। खाद के दाम आसमान छू रहे हैं । अब ऐसी स्थिति में किसानों को आमदनी तो दूर उनका घर खर्चा चलाना मुश्किल हो रहा है। बुंदेलखंड में किसान देवी आपदा से जूझ रहा है। सरकार किसानों के कर्ज माफ करने की बजाय भद्दा मजाक कर रही है। किसान कर्ज से जूझ रहे हैं लेकिन उनका कर्ज माफ नहीं किया गया। जिसके कारण किसान भुखमरी के कगार पर पहुंच गए हैं। गैस के दाम भी आसमान छू रहे है कौन । इस मौके पर रोहित परिहार, तिलक सिंह, गोलू परिहार, चरण सिंह, विश्राम सिंह, मोहित, पूरन सिंह, रवि पाल, अनुराग, भूपेंद्र सहित उपस्थित थे।




Leave a comment