जालौन-उरई । चौकी पुलिस ने मोहल्ला कछोरन में छापा मारकर आधा दर्जन जुआरी पकड़े गए जिनके पास से जामा तलाशी में 6180 रुपये बरामद किए गए।
चौकी प्रभारी शीतला प्रसाद मिश्रा को सूचना मिली कि मोहल्ला कछोरन में जुआ खेला जा रहा है । पुलिस ने छापा मारा तथा आधा दर्जन जुआरी पकड़े जिसमें भरत सिंह, वासुदेव, जोगेंद्र सिंह, लाखन सिंह, सुरेंद्र सिंह, जगत सिंह मोहल्ला तोपखाना को पकड़ा । जिनकी तलाशी में 6180 रुपये बरामद कर सभी का चालान कर दिया गया ।




Leave a comment