जालौन-उरई । अन्ना जानवरों द्वारा फसल को क्षति पहुंचाए जाने की शिकायत किसान ने कोतवाली में की।
धंतोली निवासी वीरेंद्र पुत्र रंजीत ने कोतवाली में तहरीर देते हुए बताया कि उसके खेत में हरी मटर की फसल लहलहा रही थी। पिछली रात गांव के ही मोटे बेलदार व प्रेम बेलदार की अन्ना चऱने वाली गायो ने उसकी फसल को नष्ट कर दिया। पीड़ित ने दबंग बेलदार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई किए जाने व नष्ट फसल का मुआवजा दिलाए जाने की मांग पुलिस से की है।




Leave a comment