जालौन-उरई । कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सिहारी दाउदपुर निवासी सुरेंद्र पाल सिंह पुत्र विशाल सिंह ने  कोतवाली में शिकायत करते हुए बताया कि उसने गांव के ही बॉडीगार्ड उर्फ प्रेम सिंह पुत्र नामालूम को 4 जनवरी 2017 को 20,000 रुपये दिए थे। उस समय उक्त युवक ने यह कहा था कि वह 2 महीने में वापस कर देगा लेकिन आज पूरा एक वर्ष हो जाने के बावजूद भी युवक द्वारा रुपये नहीं दिया गया और जब वे रुपए मांगने जाते हैं तो आजकल- आजकल कहकर  टालता रहता है।

Leave a comment