उरई। कुठौंद क्षेत्र में पुलिस चेकिंग में तीन मोटर साइकिलें कागजात न होने की वजह से सीज कर दी गयीं । थानाध्यक्ष दीपक मिश्रा ने बताया कि जाँच की जा रही है कि पकड़े गए वाहन कहीं चोरी के तो नहीं हैं ।

मंगलवार को कुठौंद थाने की शंकरपुर चौकी के इंचार्ज गोकुल सिंह औरैया जनपद को जोड़ने वाले शेरगढ़ घाट पुल के पास वाहनों की चेकिंग कर रहे थे । इस दौरान तीन ऐसी मोटर साइकिलें पकड़ीं गयीं जिनके मालिक गाड़ी के कोई कागज नहीं दिखा पाये । इस पर तीनों मोटर साइकिलें सीज कर दी गयीं । 4 अन्य गाड़ियों का चालान कर उनसे जुर्माना वसूला गया ।

Leave a comment