
लखनऊ । उत्तर प्रदेश की राजधानी में बसे बुंदेलखंडवासियों के बीच सामाजिक गतिवधियों के जरिये परस्पर भाईचारे की भावना को बढ़ावा देने के लिए 1987 से काम कर रही संस्था बुंदेलखंड सांस्कृतिक एवं सामाजिक सहयोग परिषद के चुनाव में सेवानिवृत परियोजनाधिकारी डूड़ा महेंद्र कुमार तिवारी को वरिष्ठ पत्रकार और पूर्व सूचना आयुक्त ज्ञानेंद्र शर्मा की देखरेख में कराये गए चुनाव में अध्यक्ष चुन लिया गया है । मूल रूप से उरई शहर के निवासी महेंद्र तिवारी के निर्वाचन से समूचे जनपद जालौन में नए उत्साह का संचार देखा जा रहा है ।
परिषद में श्री तिवारी के अलावा महेंद्र अवस्थी वरिष्ठ उपाध्यक्ष , देवकीनन्दन शांत महासचिव और अनिल गुप्ता सचिव घोषित किए गए ।




Leave a comment