
कालपी-उरई । मंगलवार को निजी कम्पनी के द्वारा ठक्कर बापा इंटर कॉलेज कालपी के मैदान में ग्राहक – व्यापारी गोष्टी के आयोजन में कंपनियों के अच्छे उत्पादो के बारे में गुणवत्ता के प्रति जागरूकता की जानकारियां दी गई।
मंगलवार को हीरो मोटोकार्प लिमिटेड के तत्वावधान में आयोजित गोष्ठी में भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के पूर्व जिला अध्यक्ष नवीन गुप्ता ने कहा कि सारे विश्व में व्यापारिक प्रतिस्पर्धा का दौर चल रहा है। बेहतर गुणवत्ता की वस्तुओ की बाजार में मांग बढ़ती है। गुणवत्ता युक्त मशीनरी तथा आटो मोबाइल्स की हमेशा कद्र रहती है । इसलिये सभी लोग गुणवत्ता युक्त बस्तुओं की खरीदारी तथा उपयोग करें। इस मौके पर हीरो कपिल मोटर्स कालपी के प्रोपराइटर कुशल गुप्ता ने कहा कि कंपनी के द्वारा उत्पादित दुपहिया वाहन इंजन, कंप्रेशन रेशियो मैक्सिमन, स्टार्टिंग, सस्पेंशन, बैटरी आदि के मामले में हमेशा टॉप पर बने हुये है। पूर्व विधायक प्रतिनिधि सुरेंद्र सिंह सरसेला ने ग्राहकों तथा व्यापारियों का स्वागत किया।
इस गोष्ठी में अरविंद राठौर, योगेंद्र नारायन शुक्ला, राम प्रकाश गुप्ता, पूर्व ब्लाक प्रमुख सुरेंद्र सिंह सरसेला, वीरेंद्र चौहान, विश्वजीत गुप्ता, सुरेंद्र प्रधान, जैनुल आब्दीन, कमर अहमद, सलीम अंसारी, एरिया मैनेजर रोहित गोयल, शजल गुप्ता, अनुराग कुमार आदि व्यवसायी तथा कृषक गोष्ठी में मौजूद रहे। परिसर मे उत्पादों का प्रदर्शन किया गया।




Leave a comment