कालपी-उरई ।मंगलवार को अधिवक्ता एसोसिएशन की बैठक में एल्डर्स कमेटी द्वारा नियुक्त सदस्यो को निरस्त करने तथा माधौगढ़ में आंदोलन कर रहे वकीलों के समर्थन करने का निर्णय लिया गया।

 

बार भवन में आयोजित आम सभा की बैठक में संगठन के अध्यक्ष रामकुमार तिवारी ने कहा कि एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन द्वारा नई कार्यकारिणी के मेंम्बरों की नियुक्ति मनमानी तरीके से की गई है। सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया कि कमेटी द्वारा नियुक्त सदस्यों की नियुक्ति को निरस्त किया जाये । इसी क्रम में तय हुआ कि माधौगढ़ में आंदोलन कर रहे वकीलों के समर्थन में अधिवक्ता एसोसिएशन कालपी अपना पूरा समर्थन करेगी तथा कालपी के अधिवक्ता माधौगढ़ भी जायेगे ।  जरूरत पड़ने पर कालपी में भी आंदोलन चलाया जायेगा। इस मौके पर महामंत्री देवेंद्र श्रीवास्तव, इस्लाम अहमद, सतीश चंद्र, बृजलाल, मोहम्मद अमीर, मनोज जाटव, रविन्द्र श्रीवास्तव, एच.पी सलौनिया आदि दर्जन भर अधिवक्ताओं ने बैठक में हिस्सा लिया।

 

 

Leave a comment