
कालपी –उरई । मंगलवार को प्रदेश सरकार के पशुपालन विभाग के ज्वाइंट डायरेक्टर सी. पी. शुक्ला ने नगर के पशु अस्पताल का औचक निरीक्षण किया । इस दौरान उन्होंने अस्पताल मे तैनात चिकित्सक व स्टाफ़ की हाजिरी देखी। साथ ही कमियों को ले कर आवश्यक हिदायत दी गई ।
निरीक्षण के दौरान रोगो से जानवरो के बचाव के लिये कराये गये टीका करण की जानकारियां हासिल की गई। पशु चिकित्सक जीवन सिह से जानवरों के उपचार व्यवस्था की हकीकत जानी। उन्होने बताया कि पशुओ को खुरपका व मुहंपका के टीका लगाये जा चुके है । ज्वाइंट डायरेक्टर ने गलघोटू तथा टीकाकरण काम का लक्ष्य जल्द पूरा करने के निर्देश दिये। इस दौरान दवाओ की कमी व बाउंड्रीवाल टूटी होने की समस्या को चिकित्सक ने निदेशक के सामने रखा जिसके लिये उन्होने दवा की उपलब्धता व बाउन्ड्री के लिये बजट दिलाने का आश्वासन दिया। इसके बाद छौंक, काशीरामपुर, लमसर, उसरगांव व कदौरा के पशु अस्पतालों का भी संयुक्त निदेशक ने निरीक्षण किया जिसमे कदौरा ब्लाक मे 72 हजार पशुओं के टीकाकरण किये जाने की जानकारी चिकित्सक विपिन सचान ने दी ।
इस मौके पर राधेश्याम, महेन्द्र पाल, सुरेश, कैलासी समेत समस्त स्टाफ़ मौजूद रहा।




Leave a comment