उरई । जालौन टाइम्स की खबर ने असर दिखाया जब 2 माह से ठप्प नलकूप की अनदेखी कर रहे विभाग को खबर वायरल होते ही हरकत में आना पड़ा ।

कदौरा ब्लाक अंतर्गत आटा में थाने के पास स्थित नलकूप संख्या 195 2 माह से ट्रांसफार्मर फुंका न होने के कारण संचालित नहीं हो रहा था जिससे किसान खेतों के पलेवा के लिए भटक रहे थे ।  कई बार ट्रांसफार्मर बदलने के लिए किसानों ने अधिकारियों से गुहार लगाई लेकिन वे नहीं पसीजे । अंततोगत्वा किसानों ने जालौन टाइम्स से संपर्क किया । जैसे  ही जालौन टाइम्स ने उनकी परेशानी वायरल की अधिकारी शासन के कोप कहर के टूटने की आशंका से सिहर गए और आनन फानन में ट्रांसफार्मर बदलवा दिया गया जिससे नलकूप से खेतों की सिंचाई होने लगी । किसानों ने जालौन टाइम्स के इंपेक्ट को सराहते हुए खुशी जाहिर की ।

Leave a comment