
उरई । राष्ट्रीय एकता और अखंडत्ता दिवस के रूप में मनायी गई सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर बुधवार को जिला मुख्यालय और तहसील मुख्यालयों पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए । सुबह पीली कोठी स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा पर जिलाधिकारी डॉ मन्नान अख्तर और पुलिस अधीक्षक डॉ अरविंद चतुर्वेदी ने स्कूली बच्चों के साथ राष्ट्रीय अखंडता को बनाये रखने के लिए संकल्पित रहने की शपथ ली । इस अवसर पर कर्मचारी शिक्षक मोर्चा के अध्यक्ष लाल सिंह चौहान सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे ।

लौहपुरुष बल्लभभाई पटेल की जंयती कालपी मे भी धूमधाम से मनाई गई । विभिन्न स्थानों पर आयोजित कार्यक्रमों मे महापुरुषों के आदर्शों पर चलने पर बल दिया गया।
तहसील सभाकक्ष मे उपजिलाधिकारी सुनील कुमार शुक्ला की अध्यक्षता मे गोष्ठी हुई । उपजिलाधिकारी ने कहा कि सरदार पटेल अपने कर्तव्यों के प्रति समर्पित रहते थे । पटेल ने तमाम रियासतों का विलय करके देश को भौगोलिक पूर्णता प्रदान की । तहसीलदार सालिकराम, सुमित यादव, अशोक श्रीवास्तव, इनामुलहक आदि ने भी ऐसे ही बिचार प्रकट किये । संचालन हरेन्द्र सिंह ने किया ।
इसी प्रकार नगरपालिका परिषद कालपी के भवन मे अधिशासी अधिकारी सुशील कुमार दोहरे तथा चैयरमैन प्रतिनिधि जगजीवन अहिरवार की मौजूदगी मे पटेल जयंती मनायी गई । एकाउंटेंट हरभूषण सिंह चौहान, अशोक बाल्मीकि, रमेश यादव, शिशुपाल सिंह यादव आदि कर्मचारियों ने सरदार पटेल के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके बताये रास्ते पर चलने का आव्हान किया ।
आटा में बेनीमाधव तिवारी इंटर कालेज के छात्र , छात्राओं ने इस उपलक्ष्य में रैली निकाल कर सभी वर्गों में भाईचारे की भावना को मजबूत कर राष्ट्रीय एकता के सरदार के सपने को पूरा करने का संकल्प गुंजाया ।
जालौन में उप जिलाधिकारी भैंरपाल सिंह ने सरकारी अस्पताल में मरीजों को फल वितरण कर लौह पुरुष को याद किया
। शहीद चंद्रशेखर पार्क में युवाओं ने जोश खरोश के साथ सरदार पटेल की जयंती मनाते हुए कहा कि सभी को साथ ले कर चलने की भावना बनाये बिना लौह पुरुष के विचारों के साथ न्याय नहीं हो सकता । कार्यक्रम में विपिन भिटारा, याखिल पटेल ,गौरव यादव ,आशीष पटेल ,अंकित मुखिया , रोहित निरंजन ,अमित चौहान ,अनुपम गुर्जर , मोनू सेंगर, ओम सचान ,
मानवेंद्र निरंजन आदि दर्जनों युवा शामिल थे ।

माधौगढ़ में उप जिलाधिकारी मनोज कुमार और पुलिस उपाधीक्षक गिरीश कुमार सिंह ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में फल वितरण कर सरदार वल्लभ भाई पटेल का पुण्य स्मरण किया ।





Leave a comment