माधौगढ-उरई । नगर के रिषभ पब्लिक स्कूल में सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती महोत्सव बडे ही धूमधाम और गाजेबाजे के साथ सचिव लालजी की अध्यक्षता में आयोजित किया गया ।विद्यालय के अध्यापकों समेत बच्चों ने पटेल के चित्र पर माल्यार्पण किया । वही विद्यालय के प्रधानाचार्य अखिलेश कुमार याज्ञिक ने कहा कि समूचा देश पटेल साहब को लौह पुरूष के नाम से जानता है । वे एक कुशल प्रशासक और शानदार संगठनकर्ता थे। उनके.पास सही व्यक्ति को सही पद पर चुनने की अनोखी क्षमता थी।
सरदार पटेल हमारे देश के गौरव और लोगों के प्रेरणा के स्रोत हैं। इस मौके पर सुषमा सविता,राम बहादुर गौतम,रणकेंद्र यादव, शिवदास, दीपक सिंह, सत्येन्द्र राठौर, शिवपूजन,रणजीत,सौरभ दुबे ,बीनू यादव आदि अध्यापक गण मौजूद रहे।
तहसील क्षेत्र के बंगरा के राजकीय इंटर कालेज में सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती राष्टीय एकता और अखंडता दिवस के रूप में प्रधानाचार्य जयदेव नगाइच की अध्यक्षता में आयोजित की गयी। वहीं इंदिरा गांधी की पुण्य तिथि पर भी एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम में एकता दौड का आयोजन करवाया गया। जिसमें विजेता छात्र छात्राओं को शील्ड और प्रमाण पत्र दिए गये। इस मौकेपर उमाशंकर,श्रीराम पाल, गोविन्द सिंह, गोविन्द वर्मा , अवधेश सहित अध्यापक गण उपस्थित रहे।




Leave a comment