कालपी-उरई । मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर कल्पना बरतरिया के नेतृत्व में क्षेत्र में झोलाछापों के ख़िलाफ़ गुरुवार को अभियान चलाया गया । उनकी टीम जब ऐसे ही एक क्लीनिक पर पहुँची तो खलबली मच गई । तथाकथित डाक्टर क्लीनिक छोड़कर भाग निकला ।
शिकायत के आधार पर सी एम ओ ने स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ अनूप अवस्थी के साथ मोहल्ला रामगंज में बिना पंजीकरण के संचालित हो रहे क्लीनिक पर छापा मारा । चिकित्सा विभाग की टीम को देख कर क्लीनिक संचालक भाग निकला । सी एम ओ ने क्लीनिक सील करा दिया और झोलाछाप के ख़िलाफ़ मुक़दमा दर्ज कराने के निर्देश अधीक्षक को दिये ।




Leave a comment