उरई। सड़क पर अचानक खराब हुई कार धुआँ निकलने के बाद धधक उठी जिससे कार मालिक हक्का बक्का रह गया । गनीमत यह हुई कि वे कार से नीचे उतर चुके थे जिससे सुरक्षित बच गए ।

गुरुवार को सुबह सिरसाकलार थाना क्षेत्र के टिकरी निवासी राम गोपाल निषाद अपनी स्विफ्ट डिजायर कार से किसी काम से उरई जाने के लिए निकले । जुगराजपुर के पास उनकी कार एकदम बंद हो गई । जिससे वे नीचे उतर कर कार देखने लगे । इसी बीच कार से धुआँ निकला और उसमें आग लग गई । हड़बड़ाए राम गोपाल ने यूपी 100 पर फोन किया लेकिन पुलिस के पहुँचने के पहले ही कार पूरी तरह जल चुकी थी ।

Leave a comment