कोंच-उरई । खनन के मामलों में पैनी निगाह रखने बाले कोंच एसडीएम गुलाब सिंह ने गुरुवार को गिट्टी लदे दो ट्रकों को पकड़ लिया। एक ट्रक एमएम-11 नहीं होने और दूसरा ओवरलोडिंग के दायरे में आया है। दोनों ट्रकों को सीज करा दिया गया है। जानकारी के मुताबिक एसडीएम गुलाब सिंह गुरुवार को सुबह मारकंडेयश्वर तिराहे पर थे तभी दो गिट्टी लदे ट्रक वहां से गुजर रहे थे। एसडीएम ने दोनों ट्रकों को रुकवा कर कागज मांगे। एक ट्रक के साथ एमएम-11 नहीं पायी गई जबकि दूसरा ट्रक ओवरलोड था। एसडीएम ने दोनों ट्रक मंडी चौकी में खड़े करा दिये हैं, दोनों को सीज कर दिया गया है। ट्रक नं. यूपी 93 बीटी 5425 की क्षमता 37 टन है लेकिन इसमें 45 टन गिट्टी लदी हुई थी। दूसरा ट्रक जिसका नं. यूपी 93 बीटी 5427 बिना एमएम-11 के गिट्टी लादे था।




Leave a comment