उरई । बुधवार  को दीपावली के रोज खेत पर दीपक रखने जा रहे युवक की चार लोगों ने कुल्हाड़ी से काट कर निर्मम हत्या कर दी। हत्या के पीछे अवैध संबंध की रंजिश बताई जा रही है ।

गोहन थाना अंतर्गत ग्राम भाऊपुरा निवासी चिंटू(25 वर्ष ) पुत्र श्यामाचरण प्रजापति  शाम  लगभग 7:00 बजे दीपावली पर अपने खेत में  दीपक रखने जा रहा था  । इसी दौरान घात लगाये बैठे गजेंद्र कुशवाहा निवासी भाउपुरा ने तीन अन्य साथियों के साथ चिंटू को रास्ते में घेर लिया और कुल्हाड़ी से काट कर उसकी निर्मम हत्या कर दी ।

घटना की सूचना पाकर थानाध्यक्ष गोहन तत्काल मौके पर पहुंच गए और उन्होंने उच्चाधिकारियों को सूचना दी। पुलिस अधीक्षक डॉ अरविंद चतुर्वेदी , अपर पुलिस अधीक्षक सुरेन्द्र नाथ तिवारी , क्षेत्राधिकारी गिरीश कुमार सिंह  ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की । इसी बीच मुख्य आरोपित गजेंद्र कुशवाहा को दबोच लिया गया है ।

 

Leave a comment