उरई। जालौन कस्बे में आग लग जाने से फर्नीचर की दुकान खाक हो गई । आग लगने का कारण ज्ञात नहीं हो सका है लेकिन रंजिशन आग लगाये जाने की चर्चा है ।

जालौन कस्बे में सहाव नाका के पास मुदित कुशवाहा चाँद की दुकान पर किराये पर फर्नीचर का शो रूम बनाये हुए हैं जिसमें शुक्रवार को आधी रात के बाद लग गई । इसमें हजारों रुपये का फर्नीचर जल गया । सुबह जानकारी होने पर मुदित कुशवाहा ने पुलिस को सूचना दी । बताया गया है कि मुदित कुशवाहा का अपने गांव प्रतापपुरा में किसी से विवाद हो गया था । चर्चा है कि इसी रंजिश में उनकी दुकान में आग लगा दी गई । पुलिस मामले की जाँच कर रही है ।

Leave a comment