
कोंच-उरई । ब्लॉक नदीगांव में इलाहबाद बैंक की और से गांव मोहल्ला संपर्क कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्य प्रबंधक एलडीएम अरुण मिश्रा तथा बिशिष्टï अतिथि प्रबंधक एसके शर्मा, नदीगांव शाखा प्रबंधक अंकुर मिश्रा करीम खां, पीयूष गुप्ता, पंकज सिंह आदि ने लोगों को नेट बैंकिंग, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, केसीसी और मोबाईल एप, एम पावर एप्स के बारे में बताया, कहा कि कभी भी किसी समय लेनदेन व पैसा इस एप्स से ट्रांसफर कर सकते हैं।
कार्यक्रम में मौजूद नागरिकों ने अपनी अपनी समस्याएं बताई, जैसे नेट या सर्वर के नहीं आने से घंटों लाइन लगाये खड़े रहना, ऋण माफी में नाम आने के बाद भी उनकी समस्या का अभी तक निदान नहीं होना और नदीगांव ब्लॉक में 84 गांव होने के वावजूद अभी तक एटीएम न होने से लोगों को हो रही परेशानी के बाबत अवगत कराया गया। नागरिकों ने बताया कि रावतपुरा व कोंच पैसे निकलने जाना पड़ता है। उन्होंने एसके शर्मा को मांग पत्र देकर जल्द ही एटीएम लगवाने की मांग उठाई। मांग पत्र देने वालो में डॉ. शुभम मिश्रा, नंदलाल चौरसिया, साकिर खान, नंदराम, जितेन्द्र पटैरया, सचिन खरे, सोनू परिहार, धर्मेन्द्र परिहार एडवोकट, जगपाल यादव आदि प्रमुख थे। इस दौरान प्रधान परासनी बब्बू राजा, अंशु गुप्ता, विनोद गुबरेले, राजू शर्मा, कंची बेहरे, पीडी चौरसिया, रामधुन प्रजापति, मुनिया परिहार, मिजाजी मामा, आदि मौजूद रहे।






Leave a comment