
कोंच-उरई । बिजली विभाग ने गुरुवार को बकायेदारों पर दबाव बनाने और जिनके बिल अदा नहीं हैं, के संयोजन उड़ाये हैं। विभागीय टीम ने पटेलनगर व नदीगांव रोड इलाके में सघन अभियान चला कर इक्कीस उपभोक्ताओं के कनेक्शन बिलों के बकाये में काट दिये। इस दौरान तीन लाख की राजस्व बसूली भी की गई।
विद्युत विभाग द्वारा जारी अभियान में टीम ने एसडीओ विमलकुमार के निर्देशन में पटेलनगर व नदीगांव रोड इलाके में अभियान चला कर इक्कीस उपभोक्ताओं के संयोजन बिच्छेदित कर दिये। टीम ने उपभोक्ताओं को सचेत किया है कि वे अपना बकाया बिल हर हाल में जमा करें और बिना बिल जमा किये अगर संयोजन जोड़ कर बिजली का उपभोग किया गया तो बिजली चोरी में एफआईआर दर्ज कराई जायेगी। तीन लाख का राजस्व भी बसूला गया। इस दौरान अवर अभियंता टाउन मोहनकृष्ण, लाइनमैन और मीटर रीडर कन्हैया, अनूप गुर्जर, जीतू पटेल, धनपाल, पिंकेश, प्रदीप, मनीष, उमेश, अरविंद बाबा, संजू आदि मौजूद रहे।






Leave a comment