
कालपी-उरई । ग्रामीण क्षेत्रों में खातेदारों, कृषकों तथा ग्राहकों को जागरूक करने के लिए महेवा विकास खंड के ग्राम सरसेला मे ग्राम मुहल्ला सम्पर्क प्रोग्राम के तहत जागरूकता गोष्ठी का आयोजन सम्पन्न हुआ। बैंक अधिकारियों के द्वारा तमाम प्रकार की योजनाओं की जानकारियां देकर ग्रामीणों को जागरूक किया गया।
इलाहाबाद बैंक मंडी शाखा कालपी के तत्वाधान में विकासखंड महेबा के ग्राम सरसेला के परिषदीय विद्यालय में आयोजित गोष्टी की अध्यक्षता मुख्य प्रबंधक विनय अग्रवाल ने की।उन्होंने तमाम प्रकार की जानकारी देकर ग्राम वासियों को वित्तीय जरूरत, डिजिटल बर्किग तथा लोन सुधार के बिषय मे बिस्तार से बतलाते जागरूक किया गया।अग्रणी बैंक के जिला प्रबंधक एस.के शर्मा तथा मंडलीय प्रबंधक अंकुर मिश्रा ने बताया कि सरकार तथा रिजर्व बैंक के द्वारा चलाई जा रही योजनाओं पर प्रकाश डालते हुये कहा कि गांव मुहल्ला सम्पर्क प्रोग्राम एक तरह से वित्तीय साक्षरता अभियान है।अभियान के तहत ग्रामीणों को जागरूक करने के लिये जागरूक किया जा रहा है।उन्होंने कहा कि पात्र लोगों को योजना का लाभ हासिल करने के लिये सक्रिय रहना चाहिए।शाखा प्रबंधक फैजान अहमद ने बताया कि जनता के बीच योजनाओ को पहुंचाने के उद्देश्य से बैंक के द्वारा चलाये जा रहे ग्राम मुहल्ला सम्पर्क प्रोग्राम का सभी लोगों को लाभ प्राप्त करना चाहिए।गोष्ठी मे विधालय के प्रधानाचार्य विवेक कुमार, विनय निगम, अंकुर द्विवेदी प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
इस मौके पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अजयपाल सिंह ने उपस्थित अफसरों, शिक्षकों तथा ग्रामीणों का आभार व्यक्त किया। देवेन्द्र कुमार वर्मा सहित गणमान्य नागरिक उल्लेखनीय ढंग से मौजूद रहे। प्रबधंक फैजान ने बताया कि भारतीय रिजर्व बैंक तथा सरकार के द्वारा गाँव गांव तथा मुहल्लों मुहल्लों मे प्रोग्राम आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इसी क्रम में शाखा के द्वारा यह कदम उठाया गया है।






Leave a comment