सिरसा कलार-उरई । सिरसा कलार थाना क्षेत्र के ग्राम सरैनी में शनिवार की दोपहर किशोरी ने कुँए में कूद कर दी जान दे दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

ग्राम सरैनी निवासी रविंद्र की सोलह वर्षीय पुत्री दीपका शनिवार की दोपहर घर के ही पास में स्थित कुएं में कूद गई। जब ग्रामीणों को इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने रस्सियों के सहारे किशोरी को कुंए से बाहर निकाला लेकिन सिर पर ज्यादा चोट आने के कारण किशोरी दम तोड़ चुकी थी। पुत्री की मौत से परिवारीजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Leave a comment