
झांसी | टी वी डीजी धारावाहिक से बालीवुड तक पहुँचे आर के गौरव मूल रूप से झांसी के वीरांगना नगर के रहने वाले हैं जिसकी वजह से उनकी बड़े पर्दे की डेबू फिल्म स्पाट्लेस की कामयाबी के लिए समूचे बुंदेलखंड में सिने दर्शकों में अभूतपूर्व उत्त्सुकता देखी जा रही है ।फिल्म के निर्देशक सौरभ पांडे हैं । मशहूर स्टार सिंगर सोनू निगम, सुपर स्टार सलमान खान की बहन श्वेता रोहिरा भी आने वाली फिल्म के आकर्षण होंगे ।
आर के गौरव ने दो साल की मेहनत के बाद मुंबई में फिल्मी जगत में मुकाम हासिल किया । इसके पहले वे कई सीरियल में भी काम कर चुके है । आर के गौरव का पहला कदम सब टीवी का मशहूर सीरियल चिडिय़ाघर था । फिर इन्होंने कई सीरियल में लगातार शोहरत बटोरी । कलश एक विश्वास, ये है मोहब्बतें, ये कहां आ गए हम समेत १२ से अधिक सीरियल में अलग अलग किरदार में वे अहम भूमिका निभा चुके है । मशहूर अभिनेता ऋषि कपूर की आने वाली फिल्म “झूठा कहीं का” में भी उनको शानदार ब्रेक मिला है ।






Leave a comment