सिरसाकलार-उरई । सोमवार को बैंक के खातेदारों जागरूक करने के लिए ग्राम मोहल्ला संपर्क प्रोग्राम गोष्ठी का आयोज़न किया गया । बैंक अधिकारियों ने इसमें तमाम योजनाओं की जानकारी दी । कार्यक्रम की अध्यक्षता अग्रणी बैंक प्रबंधक  एस के शर्मा ने की ।

इस अवसर पर इलाहाबाद बैंक के कैलाश खरे  ने सरकार तथा रिज़र्व बैंक द्वारा चलायी जा रही योजनाओं पर  प्रकाश डाला । उन्होने सावधान किया कि बैंक ग्राहकों से फ़ोन पर जानकारी नहीं लेते है इसलिये फोन पर पूछने वालों को बैंक का अपना विवरण दे कर धोखे का शिकार न बनें । शाखा प्रबंधक अविनाश आनंद ने बताया कि  बैंक की नई योजनायेँ जानने के लिए ग्राम मोहल्ला संपर्क प्रोग्राम का सभी को लाभ प्राप्त करना चाहिये । ग्राहक,  किसान सीधे बैंक से मिल कर उनकी योजनाओं का लाभ उठाये।

गोष्ठी में प्रधान सिरसाकलार विजय शुक्ला,  सहायक शाखा  प्रबंधक केऍम शुक्ला, धीरज प्रधान  त्तरसौल सहित  क्षेत्र के तमाम गणमान्य लोग उपस्थित रहे

 

 

Leave a comment