कालपी –उरई । कोतवाली कालपी क्षेत्र के ग्राम हीरापुर के तीन लोगों के खिलाफ प्रधान प्रतिनिधि तथा कोटेदार ने शिकायती पत्र देकर पुलिस से कार्यवाही की मांग की है।

जानकारी के अनुसार उक्त गांव के प्रधान प्रतिनिधि हरी बाबू निषाद ने आरोप लगाया कि गांव निवासी आरोपियों कालका प्रसाद, दुर्गा प्रसाद, दयाराम उसके घर के पीछे रात 9 बजे शराब पी रहे थे  । इस पर उन्होने  जब रोका तो भद्दी-भद्दी गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी देते भाग गये। इसी पर गांव के कोटेदार रामस्वरूप ने भी शिकायती पत्र के माध्यम से अवगत कराया कि आरोपियों कालका प्रसाद, दुर्गा प्रसाद, पवन ने शराब के नशे में उनके दरवाजे पर गाली देता है । जान से मारने की धमकी दी। डायल-100 पुलिस सूचना पर पहुंची तो आरोपी भाग गये। इसके बाद फिर से दुकान में धमकी देते हुये मिट्टी के तेल का ड्रम फैला दिया। पुलिस मामले की जांच मे जुट गई है।

Leave a comment