उरई । घर में ताला लगा कर अपने पुत्र से मिलने अहमदाबाद गए व्यक्ति के सूने घर हजारों की नकदी और सोने चांदी के आभूषण चोरी हो गये । जानकारी होने पर आनन फानन लौट कर पीड़ित ने पुलिस में शिकायत की ।

मोहल्ला लहरियापुरवा में प्रमोद बाथम किराये का कमरा ले कर रहते हैं । गत 15 नवम्बर को वे घर में ताला लगा कर अपने पुत्र के पास अहमदाबाद चले गए । इसी बीच 17 नवम्बर को चोर उनके घर में ताला तोड़ कर घुस गए । उनके उरई में रह रहे भाई को जब इसकी खबर मिली तो उन्होने फोन से उन्हे बताया । इस पर वे दौड़े दौड़े वापस आए । उन्होने बताया कि चोर 50 हजार रुपये नकद और जेवर उठा ले गए । पुलिस छानबीन कर रही है । जेल चौकी इंचार्ज लाल बहादुर यादव ने उसके घर पहुंच कर मौका मुआयना किया ।

Leave a comment