
कोंच।–उरई सपा संरक्षक मुलायमसिंह यादव के 80वें जन्मदिन पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम आयोजित कर उनकी दीर्घायु की कामना की और एकजुट होकर सपा की नीतियों को आगे बढाने का संकल्प लिया। पार्टीजनों ने इस मौके पर सीएचसी जाकर मरीजों को फलों का वितरण भी किया। पार्टी के विधानसभा अध्यक्ष प्रतिपाल सिंह गुर्जर ने कहा कि पार्टी संरक्षक मुलायम सिंह ने सपा का जो पौधा लगाया था और गरीबों, मजलूमों और किसानों की बेहतरी और उनके उत्थान के लिये ताजिंदगी काम करते रहे। उनके प्रयासों ने सपा को आज वट बृक्ष बना दिया है।
सपा मुखिया के जन्मदिन को लेकर रविवार को बल्दाऊ धर्मशाला में जुटे सैकड़ों पार्टी कार्यकर्ताओं ने वहां मुलायम की तस्वीर के सामने सपाइयों ने केक काटा और उनके दीर्घायु होने की कामना की। इस दौरान पार्टीजनों से एकजुट होकर पार्टी की नीतियों को आगे बढाने का आह्वïान किया गया। इस अवसर पार्टी के विधानसभा अध्यक्ष प्रतिपालसिंह गुर्जर, ममतासिंह कुशवाहा, राजेन्द्रसिंह निरंजन, छोटू टाइगर, मनोज इकडय़ा, सईद अहमद खन्ना, जाहरसिंह, मंत्री धनौरा, राजू महाराज चांदनी, मोनू झा, रिजवान, आफताब, आत्मप्रकाश भदौरिया, नरेश कौरव आदि मौजूद रहे। इधर, युवा सपाइयों ने प्रइवेट क्लीनिकों पर जाकर मरीजों को फल बांटे। इस दौरान माधव यादव, हर्षित दुवे, जितेन्द्र वर्मा, सूर्यान निरंजन, फैजान, सचिन यादव, इरफान मंसूरी, आमिर, कल्लू मंसूरी, राजा मंसूरी, प्रवीण राठौर, बशीर मंसूरी, आदर्श यादव, सिद्घार्थ यादव, उस्मान, राजू आदि मौजूद रहे।







Leave a comment