जालौन-उरई । कोतवाली क्षेत्र के ग्राम गायर में परिवारिक विवाद के चलते एक अधेड़ ने खुद को आग लगा ली जिसे आनन-फानन उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया लेकिन हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
कल्लू सांई पुत्र हमीद सांई मूल रूप से इटौरा का निवासी है लेकिन वह अपनी ससुराल गायर में कई वर्षों से रह रहा था। बुधवार की दोपहर को पारिवारिक विवाद के चलते उसने बंद कमरे में मिट्टी का तेल डालकर आग लगा ली । जब आग का तेज धुंआ निकलते देखा तो परिवार वालों को पता चला । वे उसे आनन फानन उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए लेकिन हालत चिंताजनक होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर कर दिया गया जहां युवक जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है।







Leave a comment