कोंच-उरई । यहां भुंजरया चौराहे पर हजारों की भीड़ राम-रावण तथा लक्ष्मण-मेघनाद के बीच हुये युद्घ का नजारा देखने के लिये उमड़ी थी और राम के जयघोष कर रही थी। श्री बाल रामलीला समिति की इस अंतिम प्रस्तुति के बाद रामलीला महोत्सव का अवसान हो गया है, सिर्फ श्रीराम राज्याभिषेक का आयोजन शेष रह गया है।

नगर के भुंजरया चौराहे पर रावण और मेघनाद बध मेले का आयोजन परंपरागत रूप से किया गया। राम और रावण के सैन्य शिविर अलग अलग बनाये गये थे और सड़क तथा अन्य रिहायशी इलाकों में हजारों की संख्या दर्शकों की थी। लक्ष्मण और मेघनाद के बीच हुये रोचक युद्घ के बाद राम रावण युद्घ का बहुत ही सजीव प्रदर्शन किया गया जिसमें दशानन धराशाई हुआ और जय श्री राम के उद्घोष हवा में तैरते रहे। इसके बाद राम, सीता और लक्ष्मण की आरती उतारी गई। रामलीला समिति के कर्ताधर्ताओं संरक्षक धर्मेन्द्र यादव, अध्यक्ष दंगलसिंह यादव, मंत्री रणजीत यादव, सीताराम अग्रवाल अमीन, दीपक मिश्रा, दीपू सोनी, डॉ. मृदुल दांतरे, पवन दांतरे, दुर्गेश शुक्ला, लला यादव, ललूस यादव, मनोज कुमार अग्रवाल, राजीव अग्रवाल, दीपक अग्रवाल बेटू, निखिल लक्षकार, आशु रस्तोगी, लाला अग्रवाल, संजू मिश्रा, अनुज गुप्ता, आनंद सोनी, पवन गौतम आदि मौजूद रहे।

 

Leave a comment