
उरई । भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के प्रदेश मंत्री विकास बाबा का जन्मदिन रविवार को उनके समर्थकों ने धूमधाम से मनाया । इस उपलक्ष्य में कई जगह पौधरोपण किया गया । उनके राजमार्ग स्थित जन संपर्क कार्यालय पर समर्थकों ने केक काट कर उनके चिरायु और खुशहाल जीवन की मंगल कामना की ।
इस अवसर पर शिवम श्रीवास्तव , सोनू श्रीवास्तव , नागेंद्र , अमन सक्सेना ,गगन गौर , आशु , सिद्धार्थ ,आकाश ,सुशील पांडे , टिंकू लाला ,अभिनय और गोलू ठाकुर आदि मौजूद थे ।







Leave a comment