कोंच-उरई । समाजवादी लोहिया प्रगतिशील के प्रदेश महासचिव रामेन्द्र त्रिपाठी ने कहा है कि युवाओं की ताकत शिवपाल सिंह यादव और उनकी ताकत युवा हैं। पार्टी मुखिया का मानना है कि जव युवा मजबूत होगा तभी संगठन मजबूत होगा इसीलिए सभी को मिलजुल कर युवाओं को मजबूत करना है तभी संगठन मजबूत होगा। कहा, अखिलेश यादव कहते हैं कि प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया भाजपा की बी टीम बनकर काम कर रही है लेकिन सच्चाई यह है कि अखिलेश स्वयं भाजपा की बी टीम बनकर काम कर रहे हैं। बल्कि यूं कहें कि भाजपा के एजेंट बने बैठे हैं। यह बात उन्होंने असलम सैंकी के आवास पर पत्रकारों से कही।

समाजवादी लोहिया प्रगतिशील के प्रदेश महासचिव रामेन्द्र त्रिपाठी का नगर में युवाओं ने जोरदार स्वागत किया। शिवपाल फैंस एसोसिएशन के नगर अध्यक्ष माधव यादव ने अपने साथियों के साथ उनका फूल मालाओं से स्वागत किया। प्रदेश महासचिव ने कहा कि कि 9 दिसंबर को शिवपाल सिंह यादव के नेतृत्व में जन आक्रोश महा रैली होना है जिसे सफल बनाने के लिए युवा अभी से जुट जाएं। इस मौके पर असलम राईन, अहसान राईन, जीतू पाटकार, माधव यादव, कल्लू मंसूरी, छोटे राईन, राकेश, कन्हैया यादव, संभव यादव, अंशुल यादव, अकरम, आमिर राईन सहित तमाम लोग मौजूद थे। शिवपाल फैंस एसोसिएशन के नगर अध्यक्ष माधव यादव ने प्रदेश महासचिव रामेन्द्र त्रिपाठी को आश्वस्त किया कि जन आक्रोश रैली में नगर से एक सैकड़ा कार्यकर्ता सहभागिता करेंगे, इसके लिए नगर एवं ग्रामीण क्षेत्र में संम्पर्क किया जा रहा है।

 

Leave a comment