* कुल 22 फरियादें आईं, मौके पर निस्तारण एक का भी नहीं
कोंच-उरई । नए साल का आगाज पहले संपूर्ण समाधान दिवस के साथ हुआ। नए बर्ष का पहला दिन होने के कारण मंगलवार को ज्यादा भीड़भाड नहीं रही और बमुश्किल 22 शिकायतें ही आ सकीं जिनमें एक का भी मौके पर निस्तारण नहीं हो सका। एसडीएम गुलाब सिंह ने अधिकारियों को एक बार फिर आगाह किया कि उन्हें रचनात्मक बनना चाहिए और जो भी समस्याएं आम जनता की हैं उनका न केवल समय के भीतर समाधान करें बल्कि समाधान की गुणवत्ता ऐसी हो कि फरियादी को सही न्याय मिल सके और एक ही समस्या के लिये उन्हें बार बार तहसील के चक्कर न लगाने पड़ें।
एसडीएम गुलाब सिंह की अध्यक्षता व तहसीलदार भूपाल सिंह की मौजूदगी में मंगलवार को निपटे संपूर्ण समाधान दिवस में आई समस्याओं में नहर के ओवरफ्लो होने से सैकड़ों एकड़ फसलें जलमग्न होने की समस्या पहाडग़ांव के किसानों ने बताई तो एसडीएम ने तत्काल सिंचाई विभाग के अवर अभियंता को मौके पर जाकर समस्या का यथोचित निदान काने को कहा। तहसीलदार भूपाल सिंह ने कहा कि दफ्तर में बैठ कर समस्या सुलझाने में गुणवत्ता का अभाव रहने की संभावना बनी रहती है लिहाजा मौके पर जाकर वस्तुस्थिति को देखें तभी उस समस्या का समुचित समाधान निकल कर सामने आ सकेगा। भूरीदेवी पत्नी अजुद्दी पाल निवासी चंदुर्रा की शिकायत है कि कोटेदार निर्धारित मूल्य से ज्यादा पर खाद्यान्न देता है। इस दौरान वन दरोगा कुशवाहा, सीडीपीओ वंदना वर्मा, जेई विद्युत संजय, ईओ नपा बुद्घिप्रकाश, कोतवाली से इंसपेक्टर क्राइम दिनेशचंद्र यादव, बीईओ कोंच अजितकुमार, बीईओ नदीगांव विजय बहादुर सचान, बीडीओ कोंच सत्तीदीन, एडीओ पंचायत नरेश दुवे, जेई जल संस्थान त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
।




Leave a comment