माधौगढ़-उरई । ब्लॉक के महाराजपुरा गांव में पान सिंह पुत्र सुरेंद्र सिंह द्वारा की गई अतिक्रमण की शिकायत पर बीडीओ ने स्वयं स्थलीय निरीक्षण कर कब्जे को हटवाने का आदेश दिया।

विदित हो कि पान सिंह ने महाराजपुरा में प्रधान पति की शिकायत की थी कि उन्होंने सार्वजनिक स्थल की जगह पर अतिक्रमण कर लिया है,जहां वह अपना दरवाजा बनाना चाहते हैं। इसलिए वहां इंटरलॉक नहीं डल पा रही है। ग्राम समाज की जमीन पर प्रधान पति और पुत्र द्वारा नजरें जमाने की शिकायत तहसीलदार से की गई तो उन्होंने विकास कार्य में अवरुद्ध अतिक्रमण को हटवाने के लिए बीडीओ प्रेमचंद वर्मा को आदेशित किया। जिस पर बीडीओ ने स्थलीय निरीक्षण कर अतिक्रमण हटाने का मौखिक आदेश दिया है।

Leave a comment