माधौगढ़-उरई ।इसे फीलगुड न कहें तो क्या कहें,कि विद्युत विभाग द्वारा कहीं रहमदिली तो कहीं कार्यवाही की जा रही है। शासन के सख्त निर्देश के बाद हालांकि विभाग बिधुत बकायेदार और चोरी करने बालों पर शिकंजा कसता रहता है। लेकिन शासन के निर्देशों की आड़ में विभागीय अधिकारी आम जनता को परेशान भी खूब करते हैं।

कमजोर आदमी की बेइज्जती करने में कोई कसर नहीं छोड़ते और रसूखदार की मिजाजपुरसी करते रहते हैं। नगर और गांव में अभी भी लाखों रुपये से ज्यादा के बकायादार हैं लेकिन विभागीय अधिकारी जानबूझकर 10-12 हजार के बकायेदारों की लाइन काट देते हैं। न उन्हें नोटिस न बकाया जमा करने की मोहलत। सीधे बिना वताये खंभा से लाइन काटकर चलते बनते हैं। विधुत जेई जे के यादव ने शुक्रवार को अतरेंहटी गांव में चेकिंग की,जहाँ विश्वस्त सूत्रों से जानकारी प्राप्त हुई कि अवैध रूप से संचालित चक्की की दो मोटर को पकड़ा गया और एक व्यक्ति की केबिल काटकर वीडियो बनाया गया।पर फीलगुड के कारण कोई कार्यवाही नहीं की गई। हालांकि जेई ने रामहेतपुरा में बकायेदार माताप्रसाद,रामबाबू खरे,अनिल कुमार,लाखन, अरविन्द कुमार, थान सिंह का विधुत संयोजन कटवाया तो वहीं टिलिया गांव में एक विधुत चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई। मामले पर जेई जेके यादव ने कहा कि अतरेंहटी में कुछ नहीं पकड़ा गया,टिलिया में ही चोरी की रिपोर्ट दर्ज करवाई गई है।

 

 

 

Leave a comment