
जालौन। अज्ञात चोरों ने नगर में स्थित सब्जी व बेकरी की दुकान में घुसकर सब्जी व बेकरी के सामान की चोरी की। पीडि़त दुकानदारों ने चोरी की सूचना कोतवाली में दी। पुलिस चोरों की तलाश में जुटी।
एक ओर जहां देश कोरोना के खिलाफ जंग लड़ रहा है। एेसे में भी कुछ लोग अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। शुक्रवार की रात अज्ञात चोरों ने पुलिस चौकी के सामने स्थित फुटकर सब्जी मंडी में स्थित इरशाद राईन निवासी बजरिया की दुकान का टट्टर तोडक़र उसमें रखे दो बोरा आलू, एक बोरा प्याज समेत बारह प्लास्टिक की क्रेट चोरी कर ली। उधर मोहल्ला तोपखाना में भूरे की बेकरी है। इस समय लाक डाउन के चलते बेकरी बंद है जिसका लाभ उठाकर चोर रात में बेकरी का ताला तोडक़र अंदर घुस गए और चोरों ने बेकरी में रखा सिलेंडर व एलईडी टीवी चोरी कर ली। दुकानदारों ने चोरी की सूचना कोतवाली में पुलिस को दे दी है। पुलिस चोरों की तलाश कर रही है।







Leave a comment