जालौन। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम शहजादपुरा में चोरी के इरादे से घुसे युवक को मकान मालिक ने ग्रामीणों के सहयोग से पकड़ लिया तथा पुलिस के सुपुर्द कर दिया है। पीडि़त की शिकायत पर पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
लाक डाउन के दौरान पसरे सन्नाटे का फायदा उठाने के मकसद से शहजादपुरा निवासी विनोद कुमार  के घर शुक्रवार की रात चोरी के इरादे से गांव का युवक घुस गया। युवक के घर में घुसने पर हुई आहट के कारण मकान मालिक जाग गया तो गांव का ही उत्तम सिंह पकड़ में आ गया। ग्रामीणों की मदद से युवक को ग्रामीणों ने पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है। कोतवाली प्रभारी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि मकान मालिक की शिकायत पर आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

Leave a comment