कालपी। लाक डाउन के चलते शासन द्वारा मैनुअल पास की व्यवस्था खत्म कर दी गई है। अब व्यक्ति व संस्थागत के अलावा जरूरतमंद लोग आनलाइन ई पास प्राप्त करने के लिए जालौन.एनआईसी.इन की  साइड पर आवेदन भरकर आने जाने का पास घर बैठे जांच के दौरान सही पाए जाने पर कुछ घंटों में प्राप्त कर सकते हैं।
उपजिलाधिकारी कालपी कौशल कुमार ने टाइम्स से एक मुलाकात में बताया कि जिन लोगों के आवश्यक कार्य हेतु जो पास उनके कार्यालय से बनाए जा रहे थे उसे शासन के निर्देश के बाद बंद कर दिया गया है। अब सरकार ने जरूरतमंद लोगों के लिए ई पास की व्यवस्था घर बैठे लागू की है। लाक डाउन को प्रभावी तरीके से लागू कराने के लिए इस व्यवस्था को लागू किया गया है। इसमें अपने स्मार्ट फोन के द्वारा जालौन.एनआईसी.इन की साइड खोलकर ईपास प्राप्त करने के लिए साइड खोलने के बाद मोबाइल नंबर डालते ही एक ओटीपी नंबर आएगा जिसमें ओटीपी नंबर डालने के बाद नाम, पता, फोटो, गाड़ी नंबर व किस कार्य के लिए कहां से कहां जाना है डिटेल भरनी पड़ेगी तथा जिसकी जांच जिला मुख्यालय पर होगी तथा जनपद की किसी भी तहसील क्षेत्र में जाने के लिए उपजिलाधिकारी कालपी के द्वारा ई पास फार्म भरने के कुछ घंटों में जांच सही पाये जाने पर आनलाइन परमीशन मिल जाएगी तथा जनपद के बाहर जाने के लिए अपर जिलाधिकारी कार्यालय उरई के द्वारा घर बैठे परमीसन दी जाएगी।

Leave a comment