कोंच। पुलिस अधीक्षक डा. सतीश कुमार ने कानून व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए जनपद में विभाग में कुछ फेरबदल किया है जिसमें कोंच सर्किल के कैलिया थाने में नए थानाध्यक्ष को भेजा है।
नए थानाध्यक्ष ने रूप में विनय कुमार दिवाकर ने विधिवत कामकाज संभाल लिया है। उन्होंने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा की अपराधी क्षेत्र छोडक़र दूर चले जाएं और चोरी, जुआ, शराब जैसे अवैध काम क्षेत्र में नहीं होने नही देंगे। उन्होंने कहा कि अगर नगर और बाजार में कोई भी समस्या आती हे तो उनके सरकारी नंबर पर काल करके अवगत करा सकते हैं जिससे समस्या का निराकरण हो सके और जिसे कोई परेशानी हो या उनकी कोई समस्या हो तो चौबीस घंटे सेवा करने के लिए तैयार हैं।

Leave a comment