
माधौगढ़। नोडल अधिकारी धर्मेंद्र सिंह द्वारा मंगलवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र माधौगढ़ एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामपुरा का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान नोडल अधिकारी धर्मेंद्र सिंह द्वारा संबंधित को साफ सफाई का विशेष ध्यान रखने तथा मास्क लगाकर एवं सेनेटाइजर के इस्तेमाल के उपरांत ही प्रवेश की अनुमति दी जाए। मरीजों को अधिक से अधिक अस्पताल से दवा मुहैया कराई जाए तथा यह भी सुनिश्चित किया जाए कि बीमार व्यक्तियों को बाहर से दवाएं न खरीदनी पड़ें। नोडल अधिकारी द्वारा समस्त डाक्टरों को यह भी बताया गया कि सभी डाक्टर मरीजों को कोरोना वायरस के बारे में समझाएं और बताएं कि इस बीमारी से डरने की आवश्यकता नहीं है। कुछ विशेष सावधानियों का ध्यान रखकर इस बीमारी से पूरी तरह से विजय पाई जा सकती है। उन्होंने यह भी बताया कि लोगों को लगातार साबुन से हाथ धोना चाहिए, मास्क लगाना चाहिए तथा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना चाहिए। निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी माधौगढ़ शालिगराम, डा बीके राजपूत, डा. रामेंद्र पचौरी, डा. अरुण जादौन, डा. रंजीत कुमार परिहार, रविकांत, ब्रजनरेश सहित अस्पताल के समस्त डाक्टर एवं कर्मचारी मौजूद रहे।







Leave a comment